मुख्यमंत्री पुष्कर ने खटीमा, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम ने चकराता से नामांकन पत्र दाखिल किया
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा विधानसभा सीट से तथा नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने चकराता विधानसभा से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन से पूर्व मुख्यमंत्री ने रामलीला मैदान स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और उत्तराखंड की उन्नति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

