मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती  पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
Spread the love

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी विश्व के महानतम राजनेताओं में से थे, उनके लिए राष्ट्रहित ही सर्वोपरि था। वे अपनी दूरगामी सोच के लिए भी जाने जाते थे व उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

देवभूमि खबर

Related articles