मुख्यमंत्री ने आईटीबीपी मसूरी में 42 सहायक सेनानी (जीडी) एवं सहायक सेनानी (अभियंता) की पासिंग आउट परेड में की शिरकत
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आईटीबीपी एकेडमी, मसूरी में आई.टी.बी.पी. के 42 सहायक सेनानी (जी.डी.) एवं 11 सहायक सेनानी (अभियन्ता ) की पासिंग आउट परेड समारोह में प्रतिभाग किया एवं सभी 53 प्रशिक्षणार्थी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे स्वयं एक पूर्व सैनिक के पुत्र हैं और इस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है। आईटीबीपी के हिमवीर हमेशा मातृभूमि की सुरक्षा अपने ध्येय वाक्य “शौर्य दृढता, कर्म निष्ठा” के साथ करते हुए अन्य बलों के लिए उदाहरण भी प्रस्तुत करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आयी अनेक प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बल ने उल्लेखनीय कार्य कर के जान माल की क्षति को काफी हद तक कम किया है। राज्य की समस्त जनता बल कर्मियों के इस अमूल्य योगदान के लिए आभारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पूर्व सैनिक के पुत्र हैं और उन्हें इस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर गर्व की अनुभूति ही रही है।उन्होंने अकादमी के प्रशिक्षण स्टाफ को बेहतरीन प्रशिक्षण देने के लिए बधाई दी और कहा कि इसी तरह का बेहतरीन प्रशिक्षण प्रदान करते रहेंगे।
इस अवसर ओर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, महानिदेशक आईटीबीपी श्री सुरजीत सिंह देशवाल,पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड श्री अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक श्री अभिनव कुमार, एडीजी आईटीबीपी श्री दलजीत सिंह चौधरी,, श्रीमनोज रावत, सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

