HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री ने 30 दिसम्बर पीएम भ्रमण की तैयारियों को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

मुख्यमंत्री ने 30 दिसम्बर पीएम भ्रमण की तैयारियों को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया
Spread the love

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित हल्द्वानी भ्रमण के मद्देनजर गुरुवार को कार्यक्रम स्थल एमपी इंटर कॉलेज मैदान का जनपद प्रभारी मंत्री यतिस्वरानंद ,केंद्रीय पर्यटन रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ,शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत व अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की ।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आयोजन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली जाएं ।बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी व लोनिवि के अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल में मंच बैठने की व्यवस्था का लेआउट प्लान के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया।साथ ही पार्किंग स्थल के बारे में भी बताया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम स्थल में जितना संभव हो सके उतने नजदीक पार्किंग स्थल बनाये जाएं ताकि कार्यकर्ताओं व जनता को कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने में परेशानियों का सामना ना करना पड़े ।उन्होंने कहा कि प्रत्येक पार्किंग स्थल रोड पर लगाए जाएंगे ताकि बाहर से आने वाले कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक आने में परेशानी ना हो ।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री हल्द्वानी में कुमाऊं क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपए की लागत की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे। उन्होंने कहा कि टनकपुर बागेश्वर ब्रॉडगेज रेल लाइन सर्वे हेतु 29 करोड की धनराशि 12 सरकार से जारी हो चुकी है। जमरानी बांध की सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है ।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया,मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला, विधायक नवीन दुम्का, दीवान सिंह बिष्ट ,राम सिंह केड़ा ,राजकुमार ठुकराल ,प्रदेश महामंत्री भाजपा सुरेश भट्ट,संगठन मंत्री अजय कुमार ,मुख्य विकास अधिकारी डॉ संदीप तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles