मुख्यमंत्री ने पांच महीने तक आर्थिक सहायता की घोषणा कर सफाई कर्मचारियो को गुमराह करने का काम किया:नरेश वैध

मुख्यमंत्री ने पांच महीने तक आर्थिक सहायता की घोषणा कर सफाई कर्मचारियो को गुमराह करने का काम किया:नरेश वैध
Spread the love

देहरादून। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष एंव आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेश वैध ने कहा की पिछले महीने व कोरोना काल मे ड्यूटी मे तैनात लोगो को उत्तराखण्ड मे आई आपदा के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सफाई कर्मचारियो को पांच महीने तक आर्थिक सहायता के रूप मे दो हजार रुपए देने की घोषणा की थी ।जो की एक एक जुमले बाजी है ।

नरेश वैध  ने कहा की सफाई कर्मचारियो को गुमराह करने का काम किया है ।नरेश वैध ने इसे चुनावी फंडा करार दिया है नरेश वैध ने कहा की सफाई कर्मचारियो को गुमराह करना बन्द करे। नरेश वैध ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री से मांग की है की जल्द ही इस विषय में शासनादेश जारी करे।

देवभूमि खबर

Related articles