मुख्यमंत्री ने बागेश्वर और पिथौरागढ़ में पीपीई किट पहन जाना मरीजों का हाल
देहरादून।मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने आज पिथौरागढ़ और बागेश्वर के जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान कोविड वार्ड में मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना।
उन्होंने कहा कि मरीजों को सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही है और उत्तराखंड को कोरोना मुक्त करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही राज्य इस महामारी से बाहर निकलेगा। उन्होंने कहा कि गांवों में संक्रमण को रोकने के लिए निगरानी समिति को मजबूत किया जा रहा है और स्वास्थ्य किट बांटे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि विभागीय और आउटसोर्सिंग से रिक्त पदों को भरा जा रहा है साथ ही दवाइयों की कमी को भी दूर किया जा रहा है।
