HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री ने त्यूणी में नव निर्मित महाविद्यालय भवन एवं कंप्यूटर प्रयोगशाला का किया लोकापर्ण

मुख्यमंत्री ने त्यूणी में नव निर्मित महाविद्यालय  भवन एवं कंप्यूटर प्रयोगशाला का किया लोकापर्ण
Spread the love

देहरादून।त्यूणी तहसील में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नव निर्मित महाविद्यालय भवन लागत 711.21 लाख एवं राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान रूसा परियोजना के अंर्तगत कम्प्यूटर प्रयोगशाला लागत 201.99 लाख की महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने त्यूणी के नव निर्मित महाविद्यालय भवन का नाम पंडित शिवराम शर्मा जी के नाम पर रखने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने जौनसार बावर क्षेत्र की लाइफ लाइन कहे जानी वाले मीनस-अटाल मोटर मार्ग समेत तमाम सड़कों के डामरीकरण, मेघातु पम्पिंग योजना के निर्माण, नीनुस मोटर मार्ग के निर्माण, रायगी में शेड पुड़िया महाराज मंदिर का सौन्दर्यीकरण करने आदि की घोषणाएं की।

देवभूमि खबर

Related articles