कृषी मंत्री सुबोध उनियाल ने गणतंत्र दिवस पर ली परेड की सलामी,अच्छे कार्य करने वाले कर्मियों को किया सम्मानित
टिहरी।राजकीय प्रताप इंटर कॉलेज नई टिहरी में 72 वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
पुलिस परेड की प्रथम कमान श्री महेश चन्द्र बिन्जौला, क्षेत्राधिकारी टिहरी, द्वितीय कमान श्री सिद्धार्थ कुकरेती, निरीक्षक यातायात टिहरी एवं तृतीय कमान श्री जोगेन्द्र यादव, उपनिरीक्षक द्वारा सम्भाली गयी। मुख्य परेड में जनपद टिहरी गढवाल की नागरिक पुलिस, सशस्त्र पुलिस, महिला पुलिस की एक-एक टोली व होमगार्ड/एन0सी0सी0 की एक-एक टुकडी द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसके अलावा सभी विभागों द्वारा अपनी-अपनी विभाग से सम्बन्धित स्टाल एवं झाँकियो का प्रदर्शन किया गया एवं जनपद मे कोविड-19 के संबंध मे जागरूकता फैलाने आदि अच्छे कार्य करने वाले व्यक्तियो ,कार्मिकों को मुख्य अतिथि कृषि मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने सम्मानित किया तथा किये गये कार्यो की सराहना की । इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी जनपद वासियो को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए प्रगति पथ पर आगे बढ़ने हेतु कहा तथा समस्त उपस्थित अधिकारी,कर्मचारी,वरिष्ठ नागरिक,आम जन को संविधान की शपथ दिलायी गयी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती ईवा आशीष श्रीवास्तव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती तृप्ति भट्ट, अपर जिलाधिकारी श्री एस0के0द्विवेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी श्री आशीष रूहेला, अपर पुलिस अधीक्षक श्री उत्तम सिंह नेगी, पुलिस उपाधीक्षक श्री प्रमोद कुमार शाह आदि वरिष्ठ अधिकारी/कर्मचारीगण एवं अन्य गणमान्य/प्रतिष्ठित जन व वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

