शहरी विकास मंत्री ने ध्वजारोहण कर पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित
हरिद्वार।कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए पुलिस लाईन रोशनाबाद में 72 वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि शहरी विकास मंत्री श्री मदन कौशिक ने सर्वप्रथम राष्ट्रीय ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्र ध्वज को सलामी दी, ध्वजारोहण के उपरान्त परेड का निरीक्षण किया । तत्पश्चात परेड़ कमाण्ड के नेतृत्व में परेड में शामिल प्लाटूनों द्वारा तेज चाल से मंच के सामने से गुजरते हुए मुख्य अतिथि का अभिवादन किया एंव भव्य परेड का प्रर्दशन किया। परेड की प्रथम कमान सहायक पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु वर्मा ( आईपीएस ) एवम् द्वितीय कमान उ0 नि0 श्री जगदीश रावत एवम् तृतीय कमान उ0नि0 श्री रमेश मिश्रा द्वारा की गयी। परेड मार्च पास्ट के दौरान प्रशासन के विभिन्न विभागों की झांकियां सीपीयू, डॉग स्क्वाड, फायर ब्रिगेड, दूरसंचार, बम निरोधक दस्ता, घुड़सवार पुलिस आदि सम्मिलित रहे।परेड़ के मार्च पास्ट के बाद मुख्य अतिथि द्वारा परेड़ एवं दर्शक दीर्घा में उपस्थित जनमानस को गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाए दी गयी तथा पुलिस परेड़ की प्रशंसा करते हुए परेड़ कमान्ड़रों का परिचय लिया गया। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने जनपद की शाखा व थाना में नियुक्त 30 अधिकारियों व कर्मचारियों को मंत्री के हाथों से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया ।
उक्त कार्यक्रम में आई0जी0 कुम्भ मेला श्री संजय गुज्याल, जिलाधिकारी श्री सी0 रविशंकर , सी0डी0ओ0 श्री विनित तोमर , पुलिस अधीक्षक जीआरपी श्री मंजूनाथ टी.सी. , सहायक पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कत्तयाल एवं अन्य प्रशासनिक/पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

