मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु ने की प्रदेश में रोपवे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु ने की प्रदेश में रोपवे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा
Spread the love

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु ने आज सचिवालय में प्रदेश में रोपवे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की। मुख्य सचिव ने रोपवे प्रोजेक्ट्स में फॉरेस्ट क्लीयरेंस, एनएच एवं अन्य अप्रूवल आदि में लग रहे समय को देखते हुए कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रतिदिन प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रोजेक्ट्स का विशेषज्ञों द्वारा सर्वे करवा कर अधिक फुटफॉल वाले प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता पर लिया जाए, ताकि जहां अधिक आवश्यकता है उनका कार्य समय से पूर्ण हो सके।मुख्य सचिव ने मसूरी और यमुनोत्री रोपवे निर्माण कार्यों में समय निर्धारित करते हुए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने इंटर डिपार्टमेंटल कॉर्डिनेशन के लिए प्रोजेक्ट्स को उन्नति पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए।

देवभूमि खबर

Related articles