मेयर सुनील गामा एवं डीजीपी अशोक कुमार ने किया पुस्तक “अविस्मरणीय यूरोप“ का विमोचन
देहरादून।देवभूमि खबर। पुस्तक “अविस्मरणीय यूरोप“ का विमोचन मेयर सुनील उनियाल गामा द्वारा किया गया। यह लेखक तापस चक्रवर्ती की चतुर्थ कृति है। अपने छोटे से यूरोपियन भ्रमण में हासिल अनुभवों को उन्होंने सिलसिलेवार क्रमबद्ध किया है जो कि आपको इस पुस्तक में जस का तस मिलेगा। नौ दिनों में चार देशों का भ्रमण वाकई किसी को भी ताजगी, रोमांच और उत्साह से भरने के लिए पर्याप्त है।
पुस्तक में प्रकाशित सभी चित्र उनके ही कैमरे से लिए गए हैं जो इस लेखन को और अधिक रोचक बनाते हैं. यह पुस्तक यूरोपियन भ्रमण को एक भिन्न नजरिए से देखने का प्रयास है। भाषा अत्यंत सरल रखी गयी है जिसके परिणाम स्वरुप पाठक स्वयं को यात्रा करता हुआ सा महसूस करने लगेगा। यूरोप के इस भ्रमण के दौरान उन्हें कई वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स को निकट से देखने का अवसर पाया , जैसे पेरिस के सीन नदी के तट का क्षेत्र (फ्रांस ), ग्रैंड प्लेस स्क्वायर (बेल्जियम ), कोलोन कैथेड्रल एवं हेडेलबर्ग नगर (जर्मनी ) तथा स्विस आल्प्स ( स्विट्जरलैंड ) आदि . उन्होंने पाया कि इन देशों के निवासी अपने वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स एवं ऐतिहासिक धरोहरों को संभालने और रखरखाव करने में बहुत आगे हैं , जबकि इसके विपरीत हमारे देश में ऐतिहासिक धरोहरों को विभिन्न प्रकार से नुक्सान पंहुचाने की घटनाएं बहुत ही आम हैं। .प्रस्तुत पुस्तक में उनके फ्रांस , बेल्जियम , जर्मनी तथा स्विट्जरलैंड के अविस्मरणीय अनुभवों के अलावा पर्यटन स्थलों का सम्पूर्ण लेखा जोखा है . यह पुस्तक ऐसे पाठकों के लिए अत्यंत उपयोगी होगी जो विदेश यात्रा का सपना संजोय रखते हैं परन्तु किसी न किसी कारण से जा नहीं पाते है। इस मौके पर डीजीपी कानून व्यवस्था अशोक कुमार व अन्य लोग उपस्थित रहे।

