मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में 8000 मेहमान होंगे शामिल

Spread the love

नई दिल्ली।नरेंद्र मोदी आज दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन में भव्य समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, जिसमें 8000 मेहमान शामिल होंगे। शाम 7 बजे प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में शपथ लेंगे। यह समारोह करीब 90 मिनट चलेगा। बिम्सटेक सदस्य देशों के नेताओं को खास तौर पर न्योता दिया गया है। इसके अलावा फिल्म, खेल और बिजनेस जगत की नामी हस्तियों को भी निमंत्रण भेजा गया है।

वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वीआईपी मेहमानों, राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों और विदेशी मेहमानों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस और 10 हजार सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा कि गुरुवार को शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक नई दिल्ली इलाके में कई सड़कें बंद रहेंगी।

मेहमानों को पहले चाय दी जाएगी इसके अलावा समोसा, सैंडविच और मिठाइयां भी होंगी। रात 9 बजे राष्ट्रपति भवन में सभी मेहमानों को डिनर दिया जाएगा। इस बार मेहमान दाल रायसीना का स्वाद भी चखेंगे, जिसे बनाने में 48 घंटे का वक्त लगता है। इसकी तैयारी मंगलवार शाम से शुरू हो चुकी है। खाना बनाने का जिम्मा राष्ट्रपति भवन के खास रसोइयों के जिम्मे है।

देवभूमि खबर

Related articles