राजस्व वसूली के कम आकलन को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए तहसीलदारों व अमीनो को कारण बताओ नोटिस जारी निर्देश

राजस्व वसूली के कम आकलन को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए तहसीलदारों व अमीनो को कारण बताओ नोटिस जारी  निर्देश
Spread the love

उत्तरकाशी ।   जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों की बैठक लेते हुए राजस्व वादों,सत्र न्यायालय एवं विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों, राजस्व वसूली,पेंशन प्रकरण सहित राजस्व विभाग के अंर्तगत विभिन्न अधिष्ठानों की समीक्षा की। 
       

जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली के कम आकलन को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए तहसीलदारों व अमीनो को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश एडीएम को दिए। तथा माह जुलाई के अंत तक 33 प्रतिशत राजस्व वसूली बढ़ाने को कहा। तहसीलदार व एसडीएम कोर्ट में लंबित राजस्व मामलों को निर्धारित अवधि में तेजी के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिए। आबकारी विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अवैध शराब के विरुद्ध निरन्तर छापेमारी करने के निर्देश दिए। खाद्य आपूर्ति विभाग को दूरस्थ के गांव में राशन की उपलब्धता बनाये रखने के निर्देश दिए। जिला पंचायत, नगर पालिका व नगर पंचायत को अपने अपने क्षेत्र में  साफ -सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जनपद में भार वाहनों में ओवरलोडिंग, ओवरस्पीड,नशे की हालत में वाहन चलाना, बिना हैलबैंड के दो पहिया वाहन चलाने वालों के चालान करने के निर्देश दिए। जनपद में दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों का चिन्हीकरण व सुधारीकरण कार्यों में तेजी लाने को कहा। 
         

बैठक में पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, एडीएम तीर्थपाल सिंह,एसडीएम देवेंद्र नेगी,आकाश जोशी,चतर सिंह चौहान, सोहन सैनी, वरिष्ठ कोषाधिकारी बालकराम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। 

देवभूमि खबर

Related articles