समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंद तथा बेसहारा बच्चों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए: राज्यपाल

Spread the love

हरिद्वार।राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने मंगलवार को वात्सल्य वाटिका बहादराबाद, हरिद्वार में भागीरथी सरस्वती विद्या मंदिर के नवीन भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने जरूरतमंद बच्चों के लिए कार्य करने वाली संस्था वात्सल्य वाटिका को एक लाख रूपए दिए।   

राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंद तथा बेसहारा बच्चों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक ने कहा कि वात्सल्य वाटिका जैसी संस्थाएं सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। युवाओं को बढ़-चढ़कर समाजसेवा के कार्यों में आगे आना चाहिए। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने श्री प्रदीप मिश्रा की पुस्तक ‘‘आपका स्वास्थ्य’’ का विमोचन किया और वात्सल्य वाटिका संस्था में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालकों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

Next Post

जल्द ही राज्य में युवा आयोग अस्तित्व में आएगा: मुख्यमंत्री

Spread the love देहरादून।स्वामी विवेकानन्द की 158वीं जयंती के अवसर पर आयोजित युवा चेतना दिवस कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जल्द ही राज्य में युवा आयोग अस्तित्व में आ जायेगा। इसके लिए बजट का प्राविधान हो चुका है। ।   मुख्यमंत्री ने कहा कि […]