राजभवन कूच कर रहे राज्य आंदोलनकारियों को पुलिस ने रोका,सड़क पर बैठकर दिया धरना

राजभवन कूच कर रहे राज्य आंदोलनकारियों को पुलिस ने रोका,सड़क पर बैठकर दिया धरना
Spread the love

देहरादून।राज्य आंदोलनकारी मंच के आवाहन पर उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संगठन के बैनर तले राज्य आंदोलनकारियों ने बहल चौक पर एकत्रित होकर अपनी मांग को लेकर नारे लगाते हुए राजभवन की ओर कूच किया।

सैकड़ो की संख्या में राज्य आन्दोलनकारियो को पुलिस बल द्बारा हाथी बड़कला पुलिस चौकी के पास बैरियर लगाकर पुलिस बल ने आगे जाने से रोक दिया।बैरियर पर राज्य आंदोलनकारी व पुलिस बल में काफी धक्कामुक्की होने लगी जिस पर राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष द्बारा सभी से अपील की गई कि हमारे साथ बुजुर्ग मातृशक्ति है़ उनकी सुरक्षा को देखते हुए अपने स्थान पर बैठने कि अपील की और नारे बाजी करने लगे। राज्य आंदोलनकारी वहीं धरना देकर बैठ गये और एक एक कर भाषणबाजी करने लगे।

राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी व पूर्व राज्य मंत्री धीरेन्द्र प्रताप व रविन्द्र जुगरान ने कहा कि राजभवन व शासन/सरकार की लापरवाही के चलते आज सैकड़ो राज्य आन्दोलनकारियो के रोजगार पर संकट खड़ा हो गया।
जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती व वीरेन्द्र पोखरियाल एंव महेन्द्र रावत व हर्ष प्रकाश काला ने संयुक्त बयान में कहा कि पिछले 21-वर्षो में ये पहला मौका है कि राजभवन में महामहिम ने पिछले 2/3 वर्षो से समय की मांग कर रहें है़ परन्तु आज तक उन्होने वार्ता हेतु समय उपलब्ध नही कराया और ना ही आज तक एक्ट पर हस्ताक्षर नही किये और ना ही वापस किया। इससे राज्य आन्दोलनकारियो में आक्रोश व्याप्त है़। यही कारण है़।

विक्रम भण्डारी व प्रदीप भण्डारी ने कहा कि 10% क्षैतिज आरक्षण एक्ट राजभवन में 06-वर्षो से बंधक क्यों किया गया है़ ये बड़ा सवाल खड़ा होता है़।
प्रदीप भण्डारी व बिजेंद्र पोखरियाल एंव वीरेन बजेठा ने आक्रोशित कहा कि पिछले 06-वर्षो से शहीद परिजनों व तमाम राज्य आन्दोलनकारियो की समस्याओ का संज्ञान नही लिया आज उनके परिवार पर रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया। उन्होंने कहा कि राजभवन ने एक्ट दबाकर रखा हुआ है़ और हमारे सारे नौजवान उम्रदराज हो गये।
सुलोचना भट्ट व कुसुम लता ने कहा कि यदि यह एक्ट शीघ्र पारित न किया तो हम पुनः लामबंद होंगे और अपने राज्य आन्दोलनकारियो के साथ राज्य हितों को बचाने के लिए संघर्ष करेंगे।

मार्च में भाग लेने वाले मुख्यतः जगमोहन सिंह नेगी , प्रीतम सिंह , डाक्टर् अमर सिंह अह्ता,धीरेन्द्र प्रताप , लालचंद शर्मा,रविन्द्र जुगरान , विरेन्द्र पोखरियाल , हर्षपति काला , महेन्द्र रावत , सुरेन्द्र कुकरेती , डाक्टर्स अहतान , प्रदीप कुकरेती , पूर्ण सिंह लिंगवाल , विक्रम भण्डारी , रुकम पोखरियाल , ललित जोशी , विजेंद्र पोखरियाल , प्रदीप भण्डारी, लोक बहादुर थापा, देवी गोदियाल, पूरण जुयाल , विनोद असवाल, विरेन बजेठा , उक्रांद से प्रमिला रावत, शिव प्रसाद सेमवाल , वीरेन्द्र रावत, जयदीप सकलानी , विजय प्रताप मल्ल , बलबीर नेगी , नरेन्द्र राणा, उर्मिला शर्मा, प्रभा नैथानी, जबर सिंह, सुरेश नेगी, वीरेन्द्र गुंसाई, सुरेश कुमार, क्रांति कुकरेती , कमल गुंसाई , कुलदीप कुमार , अंबुज शर्मा , विरेन्द्र रावत बीरी , मोहन खत्री , थापा , सतेन्द्र भण्डारी , कपिल डोभाल , सुरेश नेगी , गणेश शाह , विकास रावत , लूसून टोंड्रिया , प्रमोद पंत , राकेश नौटियाल , सुमित थपलियाल , धीरेन्द्र पेट्वाल , हरी सिंह , सुरेश कुमार , जगदीश चौहान , धीरेंद्र बडोनी,अनुराग भट्ट , राधा तिवारी , अरुणा थपलियाल , सुलोचना भट्ट , सावित्री नेगी , कुसुम ठाकुर , सरोजनी गुनसोला , कौशल्या जोशी , , वीरेन्द्र गुंसाई , सरोजनी थपलियाल , विमला पंवार ,सतेन्द्र भट्ट आदि रहे।

देवभूमि खबर

Related articles