राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर Doon10K दौड़ का आयोजन

Spread the love

देहरादून।खेल विभाग राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महिला एवं पुरुष वर्ग में Doon 10K के नाम पर रेस का आयोजन करेगा ।दोनो वर्गों में 10 -10 प्रतिभागिओ को सम्मानित किया जाएगा। प्रेस का जारी विज्ञप्ति के माध्यम से जिला क्रीड़ा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 अगस्त को खेल विभाग राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दून दस तक 10 किमी दौड़ का आयोजन कर रहा है उन्होंने बताया के दौड़ सुबह 8 बजे महाराण प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज से राजकीय इंटर कॉलेज सौड़ सरोली से वापस गेट न0 2 पर वापिस तक होगी।उन्होंने बताया इस दौड़ में पुरुष महिला भाग ले सकते है दोनों वर्गो के दस दस प्रतिभागियो को मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री द्वारा पुरुस्कृत किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश ममगाईं ने बताया कि इस अवसर पर मैक्स हॉस्पिटल द्वारा महाराण प्रताप स्पोर्टस कॉलेज में प्रतिभागियो का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

देवभूमि खबर

Related articles