राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस का महिलाओं को संगठन से जोड़ने का अभियान जारी
समाज सेविका पूजा शर्मा को बनाया विधानसभा उपाध्यक्ष
राहुल प्रियंका गांधी सेना का समाजसेवियों और महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने का अभियान पछवा दून में बहुत तेजी से चल रहा है l
संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता भास्कर चुग के निर्देश पर आज कई समाजसेवी संगठनों के साथ महिलाओं के बीच काम कर चुकी समाज सेविका पूजा शर्मा को राहुल प्रियंका गांधी सेना महिला प्रकोष्ठ में विधानसभा उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई l
इस मौके पर संगठन की प्रदेश सचिव अनीता वर्मा, जिला महासचिव सोनिया जीना, महिला प्रकोष्ठ के जिला महासचिव बबीता चौहान, विधानसभा अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सीमा रानी ने समाजसेवी पूजा शर्मा का राहुल प्रियंका गांधी सेना में स्वागत किया और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं कांग्रेस से जुड़ेंगी एवं श्रीमती शर्मा के अनुभव का पूरा लाभ राहुल प्रियंका गांधी सेना के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी को भी प्राप्त होगा l

