राहुल प्रियंका गांधी सेना की कार्यकारिणी की बैठक युवाओं को जोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाने का निर्णय
विकासनगर।राहुल प्रियंका गांधी सेना की विकास नगर विधानसभा की कार्यकारिणी की बैठक विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र मित्तल के कार्यालय पर संपन्न हुई ।जिसमें कई मुद्दों पर विचार किया गया और कांग्रेस की विचारधारा के साथ महिलाओं और युवाओं को जोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश महासचिव संगठन भास्कर चुग ने इस मौके पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग गलतफहमी में न रहे कि उन्होंने कांग्रेस को खत्म कर दिया है।इस प्रकार के दावे पहले भी किए गए थे लेकिन उसके बाद सरदार मनमोहन सिंह जी के नेतृत्व में 10 साल तक कांग्रेस ने केंद्र में शासन किया और माननीय नारायण दत्त तिवारी जी के नेतृत्व में और हरीश रावत जी के नेतृत्व में उत्तराखंड में दो कार्यकाल शासन किया। अब फिर से एक बार उत्तराखंड में बहुत भारी बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सरकार के तमाम मंत्रियों और मुख्यमंत्री तक को अपनी विधानसभा सीटों पर हार का मुंह देखना पड़ेगा और इसके लिए राहुल प्रियंका गांधी सेना के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर मेहनत कर रहे हैं ।
राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश सचिव अनीता वर्मा ने कहा कि विभिन्न प्रचार माध्यमों का सहारा लेकर कांग्रेस को झूठा बदनाम करने का प्रयास बीजेपी के लोगों ने किया है जिसमें दुर्भाग्य से कई महिलाएं और युवा फंस गए हैं. राहुल प्रियंका गांधी सेना का अभियान ऐसे ही महिलाओं और युवाओं की आंखें खोलने के लिए चलाया जाएगा जिनकी आंखों पर धर्म के नाम पर बैठकर पर्दा डाल दिया गया है और कांग्रेस को भ्रष्ट साबित करने का लगातार प्रयास किया गया है. जब की सबसे बड़ी भ्रष्टाचारी खुद भारतीय जनता पार्टी है।
राहुल प्रियंका गांधी सेना के विधानसभा विकास नगर अध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने कहा कि संगठन की प्रदेश समिति द्वारा संगठन के हित में और कांग्रेस के हित में यदि पदाधिकारियों में कोई परिवर्तन किया जाता है तो सभी साथियों को इस परिवर्तन को सहर्ष हृदय से स्वीकार करना चाहिए क्योंकि प्रदेश समिति जहां एक और कांग्रेस को मजबूत कर रही है वही संगठन को मजबूत करना भी प्रदेश समिति का ही दायित्व होता है।
राहुल प्रियंका गांधी सेना के विकास नगर शहर अध्यक्ष सोमदत्त जाटव देश प्रेमी ने कहा कि भाजपा की विचारधारा में देश की जनता को कई हिस्सों में मानसिक रूप से विभाजित कर दिया है. कांग्रेस हमेशा सामाजिक न्याय और एकता की हितैषी रही है और कांग्रेस की सरकार आने पर सिर्फ इस देश के अंदर एकता कायम की जाएगी. इस मौके पर बैठक को जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह, यूथ विंग के जिला सचिव अजीम डोगरा सहित कई अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई जिनमें सोनिया जीना को जिला सचिव घोषित किया गया,इसके साथ ही अशोक जांगड़ा को विकास नगर शहर कमेटी में उपाध्यक्ष रोहित गुप्ता को महासचिव घोषित किया गया।
विकास नगर विधान सभा समिति में अफजल बेग को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुमित सैनी को विधानसभा प्रवक्ता, शाहनवाज मिर्जा को सोशल मीडिया समिति का अध्यक्ष एवं मुस्कान को महासचिव ,सीमा देवी और रियाज अंसारी को विधानसभा महासचिव, इरशाद अहमद महासचिव संगठन, बबिता चौहान को विधानसभा उपाध्यक्ष घोषित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने बताया कि शीघ्र ही ब्लॉक एवं नगर समितियों का युवा एवं मुख्य टीम का गठन किया जाएगा।

