मुख्यमंत्री ने मोटरेबल डोबरा चांठी झूला पुल का किया उद्धघाटन

मुख्यमंत्री ने मोटरेबल डोबरा चांठी झूला पुल का किया उद्धघाटन
Spread the love

टिहरी।मुख्यमंत्री श्री ने आज देश के सबसे लंबे मोटरेबल डोबरा चांठी झूला पुल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में यह स्थान पर्यटन के क्षेत्र में देश-दुनिया में जाना जाएगा। उन्होंने डोबरा-चांठी पुल के बनकर तैयार होने पर खुशी जाहिर की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीणों की तकलीफ समझते हुए सरकार ने देश के सबसे लंबे डोबरा-चांठी मोटरेबल झूला पुल को अपनी प्राथमिकताओं में रखा और 440 मीटर लंबे इस पुल के निर्माण में आ रही धन की कमी को दूर करते हुए एक साथ 88 करोड़ रुपए स्वीकृत किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का सबसे लंबा मोटरेबल डोबरा चांठी झूला पुल बनने के बाद करीब ढाई लाख की आबादी की मुश्किलें कम हो जाएंगी। प्रताप नगर का पांच घंटे का सफर अब मात्र डेढ़ घंटे में हो जाएगा। जनता कम समय में जिला मुख्यालय आ जा सकेगी।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, विधायक विजय सिंह पंवार, धन सिंह नेगी, शक्ति लाल शाह, राज्यमंत्री अब्बल सिंह बिष्ट, रोशन लाल सेमवाल, महावीर रांगड़, जिलाधिकारी इवा आशीष, विभिन्न ब्लाकों के ब्लाक प्रमुखों के साथ ही अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।

देवभूमि खबर

Related articles