राहुल प्रियंका गांधी सेना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिवस झुग्गी झोपड़ी के बच्चों के साथ मनाया

राहुल प्रियंका गांधी सेना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिवस झुग्गी झोपड़ी के बच्चों के साथ मनाया
Spread the love

विकासनगर।राहुल प्रियंका गांधी सेना विकासनगर कार्यकारिणी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा का जन्म दिवस बाढ़ वाला स्थित झुग्गी झोपड़ियों के बच्चों के साथ मनाया।

राहुल प्रियंका गांधी सेना विकासनगर के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने वार ईयर गर्ल्स फाउंडेशन की कार्यकर्ता मुस्कान एवं सिद्धार्थ के साथ बाढ़ वाला स्थित झुग्गी झोपड़ियों में पंडित जगदीश शर्मा का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने केक काटा और साथ ही यहां के बच्चों को अपने हाथ से खिलाया। सेना पदाधिकारियों ने बच्चों के बीच मिष्ठान केक और खाने पीने का सामान वितरित किया।
इस अवसर पर राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश महासचिव संगठन भास्कर चुग ने कहा कि पंडित जगदीश शर्मा जी को बच्चों से बहुत प्यार है और वह अक्सर अपने जीवन में स्लम एरिया में जाना पसंद करते हैं इसीलिए आज राहुल प्रियंका गांधी सेना के पदाधिकारियों ने झुग्गी झोपड़ियों के बच्चों के साथ मनाया और इसके साथ ही समाज को एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास भी किया।

इस मौके पर राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश महासचिव संगठन भास्कर चुग, विकास नगर विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र मित्तल, विकास नगर शहर अध्यक्ष सोमदत्त जाटव देश प्रेमी, प्रदेश सचिव अनीता वर्मा, जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह, विधानसभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अफजल बैग, विधानसभा महामंत्री संगठन इरशाद अहमद, जिला सचिव सोनिया जीना, विधानसभा उपाध्यक्ष बबिता चौहान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ पंजाब के महासचिव रिजवान अंसारी, वार ईयर गर्ल्स फाउंडेशन की मुस्कान एवं सिद्धार्थ सहित दर्जनों झुग्गी झोपड़ी के बच्चे उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles