पुटगांव में हो रहा अखण्ड रमायण

पुटगांव में हो रहा अखण्ड रमायण
Spread the love


रिपोर्ट । ललित जोशी।

नैनीताल ।जनपद नैनीताल के धारी में स्थित पुटगांव देवी मंदिर में अखंड रामायण का आयोजन ग्वेलज्यू मंदिर समिति के सचिव बचीसिंह कुलौरा द्वारा किया गया ।

जिसका शुभारम्भ पुजारी रमेश चन्द्र पनेरू द्वारा पंच ब्राहमण पूजा के साथ किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख बात यह रही कि शम्भूदत्त बेलवाल जो आंख नहीं देखते हैं
उन्हें सम्पूर्ण रामायण मौखिक रूप से याद है । उनका सहयोग ईश्वर दत्त , त्रिलोचन , पुष्कर, भुवन आदि दे रहे हैं।

रामायण के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया है,
इस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड ग्वालसेवा संगठन के संस्थापक अधिवक्ता पंकज कुलौरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र सिंह जीना, बचीसिंह कुलौरा, धरमसिंह, जगत सिंह धौनी, श्रीमती बिसनी देवी, शंकर सिंह, कमल कुलौरा, दीपा महरा, किरन जीना, दीपक सिंह, कमलेश गरवाल, निशा कुलौरा, जया कुलौरा, सुमन रैक्वाल सहित भक्तजन व पुटगांव के ग्रामीण मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles