रास्ते से बर्फ हटाने के लिए भारतीय सेना का दल घांघरिया के लिए रवाना

रास्ते से बर्फ हटाने के लिए भारतीय सेना का दल घांघरिया के लिए रवाना
Spread the love

चमोली।।गुरुद्वारा श्री हेमकुण्ट साहिब मैनज्मेंट ट्रस्ट के तत्वावधान में गुरुद्वारा गोविंद घाट में पहुँची भारतीय सेना की टुकड़ी ने आज अरदास के बाद घांघरिया के लिए प्रस्थान किया।

यह टीम सूबेदार जगसीर सिंह एवं हवलदार मल्कीत सिंह के नेतृत्व में बर्फ़ कटान का कार्य कर यात्रा प्रारम्भ करने के लिए रास्ता सुगम बनाएगी। परम्परा रही है की यह सेवा शुरू से भारतीय सेना निभाती आ रही है। ट्रस्ट के सेवादार भी सेना की जवानों के साथ प्रस्थान कर गए हैं।गोविंद घाट गुरुद्वारा के प्रबंधक सेवा सिंह ने सभी जवानों का अभिनंदन कर उनका धन्यवाद किया। इस वर्ष यात्रा 22 मई को प्रारम्भ हो रही है।
प्रशासन द्वारा भी ज़िला अधिकारी हिमांशु खुराना के दिशानिर्देश अनुसार सभी विभागों के कार्य यात्रा से पूर्व यात्रा सुगम करने के लिए प्रारम्भ हो गए हैं। यात्रियों की आ रही निरंतर पूछताछ से अनुमान है की इस वर्ष यात्रा भरपूर होगी।

देवभूमि खबर

Related articles