रेखीय विभागों के केंद्राभिसरण प्लान की बिन्दुवार समीक्षा

रेखीय विभागों के केंद्राभिसरण प्लान की बिन्दुवार समीक्षा
Spread the love

पौड़ीमनरेगा के तहत आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी रेखीय विभागों के केंद्राभिसरण प्लान की बिन्दुवार समीक्षा की। उन्होंने विभागों को केन्द्रद्भिसरण प्लान के तहत होने वाले कार्याें को युद्धस्तर पर पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी कार्यों का सत्यापन संबंधित ब्लाकों के खंड विकास अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों को भौतिक सत्यापित करने के भी निर्देश दिये। यही नहीं खंड विकास अधिकारियों को सत्यापन की रिर्पोट दो दिनों के भीतर प्रस्तुत करने को कहा है।
विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना ने बैठक की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को हिदायत दी कि मनरेगा कन्वर्जेंस के लंबित कार्यों को तय समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने मनरेगा के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2019 -20 हेतु मनरेगा कन्वर्जेंस के लक्ष्यों तथा परियोजनाओं की भौतिक स्थिति की समीक्षा की। ग्राम्य विकास विभाग के अन्तर्गत मेरा गांव मेरी सड़क योजना की समीक्षा में बताया गया कि योजना के तहत कुल 138.92 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई। जिसमें करीब 81.19 लाख की धनराशि व्यय की जा चुकी है। उद्यान विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि उद्यानीकरण, सिंचाई टैंक व वर्मीकम्पोस्ट योजना के तहत जनपद के सात ब्लाकों की 19 ग्राम पंचातयों को चयनित किया गया था। इसके लिए राज्य सेक्टर व जिला योजना से करीब 138.67 लाख स्वीकृत हुए थे। जिसमें करीब पचास फीसदी से अधिक व्यय किया जा चुका है। बताया गया कि कृषि विभाग की कृषि घेरबाड, चैकडैम तथा वर्मी डैम योजना के तहत कुल 141.62 लाख, लघु सिंचाई की आरसीसी चैकडैम निर्माण योजना के तहत 25.40 लाख, मत्स्य विभाग की मत्स्य तालाब निर्माण कार्य योजना में 45.90 लाख, दुग्ध डेरी विकास की गौशाला निर्माण योजना में 14.28 लाख, रेशम विभाग की शहतूत वृक्षारोपण तथा फार्मपौंड में पांच लाख, आईएलएसपी के अखरोट व अनार उद्यानीकरण व तारबाड़ हेतु 92 लाख तथा वन विभाग के भूमि एवं जल संरक्षण कार्य, वनीकरण व वृक्षारोपण कार्य हेतु करीब 10.44 लाख की धनराशि जिला योजना व राज्य सेक्टर से स्वीकृति की गई। बताया गया कि सभी विभागांें द्वारा विभिन्न योजनाओं में करीब पचास फीसदी से अधिक धनराशि व्यय की जा चुकी है। जिस पर सीडीओ ने सभी विभागांे को लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। इस मौके पर उन्होंने मनरेगा प्रगति विवरण के तहत भौतिक और वित्तीय प्रगति, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, जियोनरेगा, मेरा गांव मेरी सड़क योजना समेत विभिन्न कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की। सीडीओ ने नाबार्ड के माध्यम से भी संचालित योजनाओं का लाभ सभी विकास खंडों में मुहैया कराने को कहा। उन्होंने कहा कि नाबार्ड की पशुधन संबंधी योजनाओं को ब्लाकों में समूहों को माध्यम संचालित किया जाए। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में समूह और अधिक सशक्त हो सकें।
इस मौके पर जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, परियोजना निदेशक एसएस शर्मा, सहायक परियोजना निदेशक सुनील कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह राणा, मुख्य उद्यान अधिकारी डा0 नरेंद्र कुमार समेत विभिन्न विकास खंडों को खंड विकास अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles