लगातार तीन दिन बीत चुके हैं और आज चौथा दिन है, क्षेत्र में घरों के नल सूखे हुए हैं
ऑर्गेनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट्स एंड एनवायरनमेंट के अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता भास्कर चुग ने कहा कि विकास नगर के चिरंजीबपुर डांडी क्षेत्र में जोकि नवाब गढ़ ग्राम सभा के अंतर्गत आता है, में आखरी बार पानी शुक्रवार शाम को आया था l उसके बाद से लगातार तीन दिन बीत चुके हैं और आज चौथा दिन है, क्षेत्र में घरों के नल सूखे हुए हैं,
उत्तराखंड जल संस्थान के जेई और एसडीओ को शनिवार सुबह ही समस्या से अवगत करा दिया गया था तो विभागीय अधिकारियों ने मोटर खराब होने की बात कही थी l रविवार को उन्होंने लाइन टूटी होने की बात कही l जनता बिना पानी के प्यासी है और जरूरी कार्य भी नहीं कर पा रही है मगर विभागीय अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं, उनको जनता की समस्या से कोई लेना देना शायद नहीं है l
जल संस्थान के अधिकारी टैंकर भेजने की बात कहते हैं लेकिन प्रश्न यह है कि जिन घरों से पति पत्नी दोनों काम पर जाते हैं उन घरों में पानी की व्यवस्था आखिर कैसे होगी? भास्कर चुग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अधिकारी जन समस्याओं के प्रति उदासीन बने हुए हैं और पानी जैसे अति आवश्यक सेवा को भी सुचारु नहीं रखा जा रहा है l
उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान हेतु त्वरित कार्यवाही नहीं होने की दशा में सरकार और विभाग के विरुद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे l

