लॉकडाउन की अवधि में प्रशासन का करें सहयोगः डा. आशीष

Spread the love

उत्तरकाशी।देवभूमि खबर। कोरोना वायरस के वैश्विक महामारी से गुजर रहे भारत को बचाने के लिए डीएम डा. आशीष चैहान ने जनता से अपील करते हुए लॉकडाउन की अवधि में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिले में आवश्यक सेवाओं वाली वस्तुओं आदि की कतई भी कमी नहीं होने दी जाएगी। लेकिन इस नाजुक दौर में जनता को सतर्क व जागरूक रहने की जरूरत है। उन्होंने राजस्थान डुंगरपुर का उदाहरण देते हुए कहा कि देश में लॉकडाउन अवधि के दौरान मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में काम करने वाले बाप-बेटे मोटर साइकिल से अपने गांव पहुँचे थे। कुछ दिन बाद जब उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा तो जांच में वे कोरोना पॉजिटिव निकले। जिसके लिए डा. आशीष चैहान ने सभी जनपदवासियों से आग्रह किया कि इस प्रकार की गलती उत्तरकाशी में न हो। इसके लिए सभी लोग लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करें और जिस जगह पर हैं,वहीं सुरक्षित रहें।

देवभूमि खबर

Related articles