लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर 67 मामले दर्ज ,315 आरोपी गिरफ्तार
देहरादून।लॉक डाउन में उल्लंघन को लेकर राज्य में आज 67 मामले दर्ज ,315 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 1825 मामले पंजीकृत, 7535 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मोटरयान अधिनियम के तहत 9533 वाहनों का चालान,4611 वाहन जब्त एवं 94.36 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।

