सीएम ने लोकगायक श्री नरेन्द्र सिंह नेगी को केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार से किया सम्मानित

सीएम ने लोकगायक श्री नरेन्द्र सिंह नेगी को केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार से किया सम्मानित
Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में लोकगायक श्री नरेन्द्र सिंह नेगी को केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया। श्री सी.पी. भट्ट पर्यावरण एवं विकास केन्द्र द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में श्री नेगी दा को गीतों के जरिए पर्यावरण एवं वन संरक्षण के प्रति लोक चेतना विकसित करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नेगी दा ने अपने गीतों के माध्यम से देवभूमि की ऐतिहासिकता व पौराणिकता के साथ ही पर्यावरण सरंक्षण को लेकर भी उत्तराखंड को विशेष पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड जैव विविधताओं वाला प्रदेश है। जैव विविधता की वजह से उत्तराखण्ड की एक अलग पहचान है।

देवभूमि खबर

Related articles