मुख्यमंत्री ने डेयरी ग्रोथ सेंटर एवं दुग्ध उत्पादक सेवा केन्द्रों का किया ई-लोकार्पण
देहरादून।मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने कैंट रोड स्थित जनता दर्शन हाॅल में राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना के अंतर्गत आँंचल बद्री गाय घी, पहाड़ी घी, आर्गेनिक घी, पनीर, डेयरी ग्रोथ सेंटर एवं दुग्ध उत्पादक सेवा केन्द्रों का ई-लोकार्पण किया। यहां मुख्यमंत्री ने कुपोषित बच्चों को दुग्ध उत्पादों से निर्मित पौष्टिक आहार का भी वितरण किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दुग्ध सहकारी समितियों की मजबूती के लिए और प्रयास करने होंगे। दुग्ध और उससे बनने वाले उत्पादों की ब्रान्डिंग, पैकेजिंग और उनके लिए बाजार उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए। स्थानीय स्तर पर दुग्ध एवं उससे सबंधित उत्पादों से कैसे लोगों की आय में वृद्धि की जाए इस पर भी फोकस करें।

