रेडक्रॉस सोसाइटी ने कोरोना की रोकथाम हेतु लोगो को निःशुल्क दवाई बांटी

रेडक्रॉस सोसाइटी ने कोरोना की रोकथाम हेतु लोगो को निःशुल्क दवाई बांटी
Spread the love

देहरादून ।रेडक्रॉस सोसाइटी ने शहीद चौक डाकरा गढ़ी केंट में कोरोना की रोकथाम हेतु लोगो को निःशुल्क दवाई बांटी ।

इस अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के जिला सदस्य श्री मोहन खत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की रोकथाम हेतु आज सोसाइटी द्वारा 550 लोगो को दवाई बांटी गई ।उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा निःशुल्क दवाई वितरण का कार्य प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है।

इस अवसर पर गांधी शताब्दी के चिकित्सक डॉ0 सोहन सिंह बुटोला, संयोजक विकास राज थापा, पंकज क्षेत्री, प्रणव सिंह, ममता खत्री, संजीव वर्मा,अंकित थापा, राहुल भंडारी, रिंकू थापा, सागर गुप्ता,आदित्य वर्मा, इंदु देवी, पुष्पा थापा आदि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles