समाजसेविका लक्ष्मी अग्रवाल के नेतृत्व में कोरोना काल मे जरूरतमन्दो की मदद का क्रम लगातार जारी

समाजसेविका लक्ष्मी अग्रवाल के नेतृत्व में कोरोना काल मे जरूरतमन्दो की मदद का क्रम लगातार जारी
Spread the love

देहरादून।समाजसेविका लक्ष्मी अग्रवाल के नेतृत्व में उनकी टीम ने कोरोना काल मे जरूरतमन्दो की मदद का क्रम जारी रखते हुए आज ग्राम सुद्धोवाला, प्रगति विहार, टी-स्टेट, लक्ष्मीपुर,सुंदरबन में 250 लोगो को खाद्य सामग्री, मास्क,सेनेटाइजर,पेरासिटामोल की दवा के पैकेट वितरित किए।

इस अवसर पर लक्ष्मी अग्रवाल ने ग्रामीणों को संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने व सुरक्षा संबंधी सभी नियमों (मास्क पहनना, शारारिक दूरी,बार बार साबुन से हाथ धोना) का पालन करने की अपील की।

इस मौके पर आनन्दी नेगी,अन्नू बिष्ठ,नीलम थापा, रवि नेगी,अंशुल शर्मा, मोहित रतूड़ी,घनश्याम, सुनील ठाकुर उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles