एसएसपी देहरादून ने रैतिक परेड फुल ड्रेस रिहर्सल का किया निरीक्षण
देहरादून।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने आगामी गणतन्त्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड पर आयोजित होने वाली रैतिक परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया।सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में अधीनस्थ अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए
आगामी गणतन्त्र दिवस को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वह गणतन्त्र दिवस समारोह के अवसर पर अपने अपने क्षेत्रों में स्थित सभी स्कूलों,संस्थानों,राजकीय कार्यालयो आदि पर आयोजित होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम एवं अन्य समारोह के समय,स्थान का विवरण अपने पास उपलब्ध रखें। साथ ही उक्त कार्यक्रमों में सम्मिलित होने वाले विशिष्ट व्यक्ति व वरिष्ठ अधिकारीगणो के सम्बन्ध में जानकारी एवं समारोह में शामिल होने वाली सम्भावित भीड़ का आंकलन प्राप्त कर कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमो का पालन करवाते हुए समारोह स्थल पर प्रभावी पुलिस व्यवस्था का प्रबन्ध करना सुनिश्चित करे। साथ ही जनपद के महत्वपूर्ण स्थलो एवं भीड़ भाड़ वाले इलाकों जैसे बस स्टेशनों, रेलवे स्टेशनो,सिनेमा घरों,होटलो,कस्बो,ढाबो आदि की थाना पुलिस, बी0डी0एस0 तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा सघन रूप से चैकिंग करायी जाये। इसके अतिरिक्त मुख्य समारोह स्थल परेड ग्राउंड पर सम्बंधित विभागों से सम्पर्क कर विशिष्ट अथितिगणो एवं जनसाधारण के प्रवेश एवं निकासी मार्गो को चिन्हित कर कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमो का पालन करवाते हुए समय से प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित कर, समारोह में आने वाले अथितिगणो, व्यक्तियो के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ले।
उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी गणंतन्त्र दिवस समारोह के सम्पन्न होने तक अपने-अपने थाना क्षेत्रो मे मोबाइल पार्टी नियुक्त करें। पुलिस अधीक्षक नगर, ग्रामीण को अपने अधीनस्थ नियुक्त समस्त क्षेत्राधिकारी,थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर गणतंन्त्र दिवस के अवसर पर की जा रही सुरक्षा व्यवस्था की स्वयं समीक्षा करने तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी पाये जाने पर उसका समय रहते निदान करने हेतु भी निर्देशित किया ।
कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत इस वर्ष 08 प्लाटूनो द्वारा परेड में प्रतिभाग किया जा रहा है, जिसमें एक प्लाटून आर्मी, एक प्लाटून आइटीबीपी, एक प्लाटून जनपद पुलिस, एक प्लाटून आईआरबी फर्स्ट, एक प्लाटून महिला पी0ए0सी0, एक प्लाटून पीआरडी, एक प्लाटून होमगार्ड तथा एक प्लाटून गौरव सेनानी का है, इसके अतिरिक्त घुड़सवार पुलिस , दंगा नियंत्रण दल, दूरसंचार, फायर सर्विस, सी0पी0यू0 दल की डेमोस्ट्रेशन टीम द्वारा भी रैतिक परेड में प्रतिभाग किया जायेगा।

