कोविड कफर्यू के दौरान लोगों की हर संभव मदद व पालन न करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाय : एसएसपी
देहरादून । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने जनपद के थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि कोविड कफर्यू के दौरान थाना प्रभारी स्वयं अधिक से अधिक समय अपने अपने थाना क्षेत्रो में घूमकर जनता को जागरूक करेगे ।इसके साथ-साथ जो भी व्यक्ति कोविड कफर्यू के दौरान गलियों में भी अनावश्यक घूमता हुआ पाया जाए तो उसके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए।
पुलिस कार्यालय देहरादून के सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं जनपद के थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी की गयी। जिसमे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि कोविड कफर्यू के दौरान थाना प्रभारी स्वयं अधिक से अधिक समय अपने अपने थाना क्षेत्रो में घूमकर जनता को जागरूक करेगे ।इसके साथ-साथ जो भी व्यक्ति कोविड कफर्यू के दौरान गलियों में भी अनावश्यक घूमता हुआ पाया जाए तो उसके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए, बिना वैध कारण के जो भी वाहन चालक घूमता हुआ पाया जाए उनके विरूद्ध वाहन सीज की कार्यावाही की जाए। उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपेरशन मिशन हौसला के तहत जनता की अधिक से अधिक सहायता करने के लिए दिशा-निर्देश दिये गये व अपने स्तर से प्रयास कर गंभीर मरीजों को आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराये जाए । इस के साथ-साथ कोविड कफर्यू का सख्ती से पालन कराये जाने हेतु आदेशित किया ।
एसएसपी ने कहा कि सोशल डिस्टेशिंग व मास्क न पहनने वालों के विरूद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही की जाए। यदि किसी दुकान में बिना मास्क पहने व्यक्ति सामान खरीदता है तथा जिस दुकान में सोसल डिस्टेशिग का पालन नही किया जा रहा है उनके विरूद्ध भी मुकदमें दर्ज किये जाए। कोविड कफर्यू में दी गयी छुट की अवधि के पश्चात् यदि कोई दुकान खुली हुयी मिलती है तो उक्त दुकानदार के विरूद्ध भी मुकदमा दर्ज किया जाए। सभी थाना प्रभारियों को यह भी आदेशित किया कि अपने- अपने थाना क्षेत्र में दुकानों के बाहर भी दुकानदारों से रेट लिस्ट लगवाये ।

