वरिष्ठ भाजपा नेता श्री दिनेश रावत ने पेयजल मंत्री का जताया आभार

वरिष्ठ भाजपा नेता श्री दिनेश रावत ने पेयजल मंत्री का जताया आभार
Spread the love

देहरादून।वरिष्ठ भाजपा नेता श्री दिनेश रावत ने पेयजल मंत्री श्री बिशन सिंह चुफाल से भेंट कर कैंट विधानसभा के वार्ड 38 पण्डितवाड़ी में हो रही पानी की समस्याओं से अवगत करवाया व ज्ञापन दिया । जिसका संज्ञान लेते हुए मंत्री ने तुरंत ही अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया और उचित करवाई करने के आदेश दिए।

कुछ दिन पूर्व वार्ड 38 पण्डितवाड़ी के क्षेत्रवासीयों द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता श्री दिनेश रावत को क्षेत्र में लगातार हो रही पानी की समस्या से अवगत कराया था। जिससे उपासना एन्कलेव, पंडितवाड़ी, भूड़गाव, संभावना कुंज, धरतावाला, लवली मार्केट, मिट्ठी बेड़ी, श्री एन्कलेव, रांगड़वाला आदि सभी क्षेत्र की जनता पानी के लिए बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

उपरोक्त सभी क्षेत्रों को पंडितवाड़ी स्थित 60-70 साल पुराने एक ही ट्यूब वैल जो महीने में 10 -15 दिन किसी ना किसी कारणवश खराब रहता है, से जल आपूर्ति की जाती है। इस कारण क्षेत्रवासी पिछले दो सालों से बहुत कठिनाई का सामना कर रहे थे।

त्वरित करवाई करवाने के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता श्री दिनेश रावत ने पेयजल मंत्री श्री बिशन सिंह चुफाल का क्षेत्रवासियों की ओर से हार्दिक आभार व अभिनंदन किया।

देवभूमि खबर

Related articles