विजय संकल्प महारैली को सफल बनाने हेतु सड़क पर उतरे भाजपाई

विजय संकल्प महारैली को सफल बनाने हेतु सड़क पर उतरे भाजपाई
Spread the love

देहरादून । कल देहरादून के परेड ग्राउंड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित की जाने वाली विजय संकल्प महारैली को सफल बनाने के लिए भाजपा महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा देहरादून के 54 चौराहों पर आज आमजन को निमंत्रण पत्र बांटे गए ।
घंटाघर चौक पर स्वयं प्रदेश प्रभारी प्रह्लाद जोशी, सह प्रभारी श्रीमती लॉकेट चटर्जी, सांसद माला राजलक्ष्मी शाह, भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ,मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, आईटी संयोजक अनुराग भाटिया, खजान दास, पार्षद संतोष नागपाल ,मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, श्रीमती पूनम शर्मा आदि मौजूद रहे ।

निमंत्रण वितरण कार्यक्रम के पश्चात मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि ना सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता बल्कि राज्य का प्रत्येक नागरिक प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने आप को कनेक्ट करता है प्रधानमंत्री की महारैली निश्चित तौर पर कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार करेंगी और हम आगामी चुनाव में 60 सीटों का लक्ष्य प्राप्त करेंगे ।
इसी के साथ महापौर सुनील उनियाल गामा ने प्रेम नगर क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक विनोद चमोली , हरबंस कपूर, उमेश शर्मा काऊ ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ निमंत्रण पत्र वितरण का कार्य किया ।

निमंत्रण वितरण कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वेलकम टू दून मोदी , अबकी बार 60 पार एवं घर घर मोदी घर घर भाजपा जैसे गगनचुंबी नारों के बीच आमजन को चाय वितरित की एवं भाजपा ध्वज के रंग के गुब्बारे आकाश में छोड़े ।

देवभूमि खबर

Related articles