विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया 

Spread the love

देहरादून,।देवभूमि खबर। वृक्षमित्र अभियान के तहत राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज रानीपोखरी में पर्यावरण संरक्षण व तप्ती धूप से बचने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण किए जाने को लेकर पर्यावरणविद वृक्षमित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी द्वारा विद्यार्थियों को जागरूक व प्रेरित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाने की अपील की।

छात्राओं को संबोधित करते हुए पर्यावरणविद वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने कहा कि आए दिन धरती गर्मी के कारण तप्ती जा रही है। जिससे मानव के साथ जीव जंतु, पशु पंक्षी व पेड़-पौधे भी प्रभावित हो रहे हैं। जिस तरीके से तापमान में वृद्धि हो रही हैं उसके आने वाले समय में गंभीर परिणाम होंगे। समय रहते हमे जागरूक होना पड़ेगा तभी पर्यावरण संतुलन बना रह सकेगा। इसके लिए हमे हर पारिवारिक कार्यक्रमों पर एक एक पौधा लगाकर बढ़ते तापमान पर रोक लगाना होगा तभी तपमान में कमी आयेगी। गीता जसवाल (प्रधानाचार्या) ने बताया कि पर्यावरणविद डॉ सोनी ने विद्यालय में छात्राओं को पर्यावरण के बारे में बताया और छात्राओं को उपहार के रूप में एरिपाम का पौधा भेंट किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में छात्राओं के साथ पौधारोपण भी किया। अरविंद सिंह आर्य ने डॉ सोनी के अभियान से जुड़कर छात्राओं से पौधे लगाकर प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाने की अपील की। कार्यक्रम में छात्राओं के साथ शिक्षिकाएं भी सम्मलित र्हुइं।

देवभूमि खबर

Related articles