HTML tutorial
HTML tutorial

दिल्ली के साठ फीसदी नामांकन निरस्त

दिल्ली के साठ फीसदी नामांकन निरस्त
Spread the love

नई दिल्ली।एजेंसी।दिल्ली की सातों लोकसभा क्षेत्रों में दाखिल कुल नामांकनों में से 60 फीसद नामांकन स्क्रूटनी के दौरान निरस्त हो गए है। दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार बुधवार को प्राप्त नामांकनों की स्क्रूटनी की गई, जिसके बाद सभी सातों लोकसभा क्षेत्रों में 173 नामांकन ही सही पाए गए हैं।

दिल्ली में 12 मई को होने वाले मतदान के लिए 16 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई थी, जो 23 अप्रैल मंगलवार तक आयोजित हुई। दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार दो दिन राजकीय अवकाश व एक दिन रविवार होने की वजह से कुल पांच दिन नामांकन प्रक्रिया आयोजित हुई। जिसमें सभी सातों लोकसभा सीटों पर कुल 439 नामांकन प्राप्त हुए। इन सभी प्राप्त नामांकनों की बुधवार को स्क्रूटनी की गई, जिसमें 266 नामांकन अधूरे-अपुष्ट पाए गए, जिन्हें निरस्त कर दिया गया है। जबकि 173 नामांकन ही सही पाए गए हैं। जिसके बाद सबसे अधिक 30 नामांकन दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से हो गए हैं।

देवभूमि खबर

Related articles