विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने अल्मोड़ा विकासखंड भैसियाछाना में जनसमस्याएं सुनी

Spread the love

अल्मोड़ा।देवभूमि खबर। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने अल्मोडा विकास खण्ड भैसियाछाना के बूंगा, नौगांव,कुनखेत, मंगलता,रोयत,पीपली,गैनार आदि क्षेत्रों मे चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनी एवं जरूरतमंद लोगों को विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता के चैक वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी राजेंद्र सिंह मंडल, महामंत्री मंगल रावत, पूर्व जेयष्ठ ब्लाक प्रमुख गणेश चम्याल, गोविंद सिंह मेहता, लक्ष्मण सिंह नेगी, भगवान रावल आदि सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles