विधायक रूद्रप्रयाग भरत सिह चौधरी व जिलाधिकारी मनुज गोयल ने किया मैराथन दौड का शुभारम्भ

Spread the love

रूद्रप्रयाग ।चिरबटिया में जिला प्रशासन, रिलायंस फाउडेशन व पहल संस्था हिमालया  के सौजन्य से तृतीय चिरबटिया विंटर पर्वतीय हाफ मानसून मैराथन का सफल आयोजन किया गया। यह दौड़ गांव के लिये, ग्रामीणों के द्वारा, गांव में आयोजित की गई।  मैराथन दौड का शुभारम्भ विधायक रूद्रप्रयाग भरत सिह चौधरी व जिलाधिकारी मनुज गोयल ने किया गया।

विधायक रुद्रप्रयाग ने कहा कि विगत एक वर्ष से ग्रामीण बेसबरी से चिरबटिया उत्सव का इंतजार कर रहे थे, जो कि आज पूर्ण हुआ है। कहा कि मन मे उत्साह और दृढ़ इच्छाशक्ति से सब कुछ सम्भव है।
जिलाधिकारी मनुज गोयल कार्यक्रम की भव्यता, ग्रामीणों के उत्साह व रोमांच को देखकर गद गद हो गए है। कहा कि जो आज शक्ति युवाओं में कार्यक्रम के अवसर पर देखने को मिल रही है, वह गांव के विकास के लिए आवश्यक है तथा परिलक्षित हो रही है।
मैराथन दौड़ ,आठ वर्ग में आयोजित की गई जिसमें 03 कि0मी महिला व पुरूष, 05 कि0मी0 में महिला व पुरूष वर्ग,  10 किमी0 महिला व पुरूष व  21 किमी0 मैराथन दौड  गांव के पुरुष वर्ग के लिये आयोजित की गई।
21 किमी0 मैराथन दौड में  किशन सिंह ने प्रथम, अंकित ने द्वितीय व अनूप ने तृतीय स्थान  प्राप्त किया। 10 किलोमीटर बालिका वर्ग में ममता ने प्रथम, मोनिका ने द्वितीय व मंगला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 10 किलोमीटर बालक वर्ग में रविन्द्र ने प्रथम, अनिल ने द्वितीय व नवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
05 किमी0 पुरुष वर्ग में तुषार रावत ने प्रथम, आशीष  ने द्वितीय व रविन्द्र ने तृतीय स्थान  के साथ ही 05 किलोमीटर महिला वर्ग मे सरस्वती राणा ने प्रथम, शिवानी रावत ने द्वितीय व शिवानी रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  
03 किमी0 25 से 40 वर्षीय महिला वर्ग में भजनी देवी ने प्रथम, सुषमा देवी ने द्वितीय व राजेश्वरी देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
03 किलोमीटर 40 वर्ष से अधिक महिला आयु वर्ग में सुलोचना देवी ने प्रथम, मीना देवी ने द्वितीय व अनीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
03 किलोमीटर 40 वर्ष से अधिक पुरुष आयु वर्ग में लखपत चैधरी ने प्रथम, अर्जुन सिंह ने द्वितीय व राजेन्द्र सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
 ऽ रस्सा कस्सी रही आकर्षण का केंद्र।
 ऽ महिलाओं का हुनर, दम व उत्साह दिखा रस्सा कस्सी में।
10 गांव की महिलाओं के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रत्येक गांव की टीम में 10 महिला थी।  चिरबटिया, बजीरा, लुठियाग मारपोखरी, त्युखर व अन्य गांव की महिलाओं ने रस्साकस्सी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जिसमें प्रथम स्थान लदोली व द्वितीय स्थान मार पोखरी गांव की महिलाओं ने प्राप्त किया।
 ऽ जनप्रतिनिधि व जिला प्रशासन के बीच हुई रस्सा कस्सी।
रस्सा कस्सी की प्रतिस्पर्द्धा जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के बीच हुई जिसमे जिला प्रशासन विजयी रहा। कार्यक्रम का संचालन  रिलायन्स के नार्थ जॉन लीडर नितिन शर्मा ने किया।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि कुलेन्द्र सिंह राणा,  राजस्थान से रिलायंस फाउंडेशन के जितेंद्र, लाल बहादुर, रामधन,विक्रम सिंह , रुद्रप्रयाग से प्रकाश सिंह, उपजिलाधिकारी नन्दन सिंह नगन्याल, सीओ गणेश लाल कोहली, पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, योगेश जोशी, नन्दन सिंह रजवार, सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस ने भी जगह जगह जाकर अलख जगानी शुरू कर दी

Spread the love रिपोर्ट । ललित जोशी।नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में कांग्रेस ने भी जगह जगह जाकर अपनी अलख जगानी शुरू कर दी है। आज नगर कांग्रेस कमेटी की राजभवन व् अयारपाता वार्ड की वार्ड स्तरीय बूथ कमेटी की बैठक राजभवन में नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल की अध्यक्षता व् वार्ड […]