भटवाड़ी में भूस्खलन ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ाई,भटवाड़ी ब्लॉक प्रमुख ने लिया हालात का जायजा

भटवाड़ी में भूस्खलन ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ाई,भटवाड़ी ब्लॉक प्रमुख ने लिया हालात का जायजा
Spread the love

विनीत कंसवाल उत्तरकाशी

उत्तरकाशी।।जनपद उत्तरकाशी के भटवाड़ी में देर रात हुई तेज बारिश के चलते भूस्खलन होने से 2010-12 की दहशत भटवाड़ी गांव के ग्रामीणों में ताजा हो गयी है। गंगोत्री हाइवे से लगे भटवाड़ी में दीवार भूस्खलन की जद में आने भूस्खलन की स्थिति पैदा हुआ गयी है।इसके अलावा भटवाड़ी प्रखंड के आस पास के गांव से भी भूस्खलन भूधसाव की खबरे आ रही है।

भूस्खलन की सूचना मिलते ही भटवाड़ी की प्रमुख विनीता रावत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। भटवाड़ी प्रमुख ने बीआरओ के अधिकारियो के साथ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से वार्ता कर जल्द स्थिति को ठीक करने को कहा है। वंही जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने भी भूस्खलन जोन स्थल पर जल्द कार्य करवाने का भरोसा दिया है।
आपको बताते चले कि इसी स्थान पर 2010-12 में बड़ा भूधसाव के कारण भटवाड़ी बाजार को काफी नुकसान पहुंचा था। जिसमे कई दुकाने, मकान, एसबीआई बैक भूधसाव की जद में आ गए थे। भूस्खलन होने से 2012की दहशत भटवाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों में एक बार फिर देखने को मिल रहा है।

देवभूमि खबर

Related articles