HTML tutorial
HTML tutorial

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र/छात्राओं को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के0एस0चौहान ने पुरस्कार वितरित किया

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र/छात्राओं को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के0एस0चौहान ने पुरस्कार वितरित किया
Spread the love

उत्तरकाशी । ‘‘विश्व एड्स दिवस’’ के अवसर पर जनसाधारण को एच0आई0वी0/एड्स के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जन जागरण रैली का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा रैली को कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिसर से हरी झण्डी दिखाकर मुख्यालय के मुख्य मार्गों के लिए रवाना किया गया।

रैली में राजकीय कीर्ति इण्टर कालेज  एन0सी0सी0 एंव राजकीय  पाॅलिटेक्निक, उत्तरकाशी के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इससे पूर्व 29 दिसंबर 2021को एड्स के प्रति जागरूकता हेतु राजकीय पाॅलिटेक्निक के छात्रों के मध्य स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा विश्व एड्स दिवस के अवसर पर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र/छात्राओं को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के0एस0चौहान एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 बी0के0 बिश्वास द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया।

इस अवसर पर राजकीय कीर्ति इण्टर कालेज एंव राजकीय पाॅलिटेक्निक के अध्यापक सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे

देवभूमि खबर

Related articles