हरेला कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में प्राचार्य प्रोफेसर रेनु नेगी ने किया वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ

हरेला कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में प्राचार्य प्रोफेसर रेनु नेगी ने किया वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ
Spread the love

टिहरी। हरेला सप्ताह के अन्तर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में प्राचार्य प्रोफेसर रेनु नेगी के नेतृत्व मे वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।इस क्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधों आंवला, ग्वीराल, बोटल ब्रश, मोर पंखी,आदि का रोपण किया गया ।महाविद्यालय के आग्रह पर टिहरी डैम वन प्रभाग द्वारा पौध उपलब्ध करायी गयी जिस हेतु प्राचार्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉo पीoसीo पैन्यूली द्वारा वन विभाग का आभार व्यक्त किया गया ।वृक्षारोपण के साथ ही महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया ।

कार्यक्रम मे डॉo डीoपीoएसo भण्डारी,डॉo रजनी गुसाई ,डॉoवी पी सेमवाल ,डॉo डी एस तोपवाल, डॉo हर्ष,डॉo आशा,डॉo पद्मा, डॉo सत्येंद्र, डॉo अरविन्द,डॉo माधुरी, डॉo आरती, मुकेश तथा मान सिंह आदि सम्मिलित थे।

देवभूमि खबर

Related articles