शिवालिक भागीरथी पब्लिक स्कूल टिहरी विस्थापित वैक्सीनेशन कैंप में 250 नागरिकों को लगाई वैक्सीन
ऋषिकेश। शिवालिक भागीरथी पब्लिक स्कूल टिहरी विस्थापित कॉलोनी श्यामपुर में वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। एक तरफ जहां उत्तराखंड राज्य सरकार के द्वारा वैक्सीनेशन महा अभियान को शत् प्रतिशत अग्रसर की ओर हो रहा है, वहीं वैक्सीनेशन से वंचित ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न विभिन्न स्थानों पर वैक्सीनेशन कैंप के माध्यम से वैक्सीन लगाई जा रही है।
शिवालिक भागीरथी पब्लिक स्कूल टिहरी विस्थापित में सोमवार को वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया, कैंप में सीएचसी/ पीएचसी छिददरवाला की टीम मौजूद रही। वैक्सीनेशन कैंप प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चला, जिसमें 230 नागरिकों ने कोविशलड व 20 नागरिकों को कोवैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। विघालय के प्रबंधक लक्ष्मण चौहान ने बताया कोई भी नागरिक वैवसीन से वंचित ना रहे इसी उद्देश्य से कैंप लगाया गया है, आगे भी निरंतर कैंप के माध्यम से व्यक्ति लगाई जाएगी। युवा समाजसेवी नवीन नेगी ने बताया वैक्सीनेशन कैंप में सुबह से ही लोगों का आवागमन लगा रहा। लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए भी जागरूक किया गया, ग्रामीणों ने कैंप आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
मौके पर शिवालिक भागीरथी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक लक्ष्मण चौहान, समाजसेवी नवीन नेगी, अनिल रावत, मुकेश धनाई,डाॅ टिंकू सिंह, हरीश कुमार पीआरडी , अक्षत चौहान आदि उपस्थित रहे।

