HTML tutorial
HTML tutorial

वोट करने के दो घंटे बाद ही उनकी उंगली पर से  वोटिंग इंक साफ :फराह खान

वोट करने के दो घंटे बाद ही उनकी उंगली पर से  वोटिंग इंक साफ :फराह खान
Spread the love

मुम्बई ।एजेंसी।ऐक्टर संजय खान की बेटी और फेमस जूलरी डिजाइनर फराह खान अली ने अपने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनमें उन्होंने दावा किया है कि वोट करने के दो घंटे बाद ही उनकी उंगली पर से वोटिंग इंक साफ हो गई। उन्होंने इसे लेकर इलेक्शन कमीशन को टैग करते हुए सवाल उठाए। हालांकि कुछ यूजर्स ने इसे लेकर फराह को ही निशाना बना लिया और उन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। फराह ने सोमवार को हुए चौथे चरण के मतदान के दौरान अपने ट्विटर पर पहले एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनकी उंगली पर स्याही लगी हुई थी। इसके साथ उन्होंने लोगों से सवाल किया कि ‘क्या उन्होंने भी वोट दिया?’ कुछ घंटों बाद उन्होंने एक और फोटो ट्वीट किया जिसके साथ उन्होंने इलेक्शन कमीशन को टैग कर लिखा, ‘मैंने दो घंटे पहले वोट दिया और मेरी इंक इतनी आसानी से साफ हो गई। यह कैसे हो सकता है????’। उन्होंने कांग्रेस के प्रवक्ता संजय झा को भी टैग किया जिन्होंने भी दावा किया है कि उनकी उंगली पर लगी वोटिंग इंक साफ हो गई है।
फराह का ट्वीट सामने आते ही वायरल होने लगा। कुछ ने उनका साथ देते हुए कमीशन से इस मामले को गंभीरता से लेने का सुझाव दिया तो कुछ ऐसे भी रहे जिन्होंने फराह के ट्वीट पर सवाल किए। वीएचपी कार्यकर्ता अभिषेक मिश्रा ने फराह पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए ट्वीट किया ‘इलेक्शन कमीशन प्लीज इनके ट्वीट को देखें। यह वोटर्स इंक को लेकर अफवाह फैलाने की कोशिश कर रही हैं जो चल रही लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए खतरनाक है।’
इस ट्वीट को पढ़ फराह नाराज हो गईं और उन्होंने जवाब दिया ‘मेरे फोन में लिए गए पिक्चर के साथ उसकी तारीख और समय की भी रिकॉर्डिंग है। आप सोचते हैं कि मैं अफवाह फैला रही हूं??? डिजिटल टेक्नॉलजी आपको आसानी से वह समय बता सकती है जब फोटो लिया गया हो और आप इस जानकारी को नहीं बिगाड़ सकते।’
इसके साथ उन्होंने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने फोन में तारीख और समय फीड होने की बात को दोहराते हुए इलेक्शन कमीशन से मामले को देखने का निवेदन किया।

देवभूमि खबर

Related articles