दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस की एक कोच में लगी आग, मचा हड़कंप

दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस की एक कोच में लगी आग, मचा हड़कंप
Spread the love

ऋषिकेश। हरिद्वार-देहरादून रेलवे ट्रैक पर कांसरो वन रेंज के जंगल में दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस की एक कोच में अचानक आग लग गई। ट्रेन में आग लगने से हड़कंप मच गया। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को जंगल में ही रोक दिया। तत्काल कोच को खाली कराया गया। इसके साथ ही इस कोच को रेलगाड़ी से अलग कर अन्य डिब्बों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इस ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैंं।घटना शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। 

देवभूमि खबर

Related articles