तीरथ के 11 मंत्रियों ने ली शपथ
देहरादून ।मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपनी मंत्रिपरिषद का गठन किया है।राज्यपाल ने 11 मंत्रियों को राजभवन में शपथ दिलाई।
राजभवन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मुख्यमंत्री तीरथसिंह की उपस्थिति में कैबिनेट सदस्यों को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अरविंद पांडेय ने संस्कृत में, जबकि अन्य ने हिन्दी में शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद पहली बार मंत्री बने गणेश जोशी ने जय हिन्द कहकर राज्यपाल को सेल्यूट किया।
कैबिनेट मंत्री के रूप में सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल,, अरविंद पांडेय, यशपाल आर्य (सभी पूर्व कैबिनेट के सदस्य) और वंशीधर भगत, विशन सिंह तथा गणेश जोशी ने पहली बार मंत्री पद की शपथ ली। इसके अतिरिक्त, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में धनसिंह रावत, रेखा आर्य (दोनों पूर्व कैबिनेट के सदस्य) और स्वामी यतीश्वरानंद ने शपथ ली। संचालन मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने किया।

