जिला पंचायत बना अखाड़ा गाली गलौज के साथ बैठक हुई शुरू

जिला पंचायत बना अखाड़ा गाली गलौज के साथ बैठक हुई शुरू
Spread the love

विनीत उत्तरकाशी

उत्तरकाशी।-जनपद उत्तरकाशी की सबसे बड़ी सदन जिला पंचायत में आज बैठक की गई गयी। लेकिन जिला पंचायत में पिछले 6माह से करोड़ो का भ्रष्टाचार की जांच चल रही है। जिलाधिकारी की जांच रिपोर्ट में भी भ्रष्टाचार की पुष्टि हुई है।ऐसे में जिला पंचायत सदन बैठक होने से हंगामे दार रहा। कई बार जिला पंचायत सदस्यों में तू तू में में भी देखने को मिली। लगभग दर्जन भर सदस्यों ने जिला पंचायत बैठक का बहिष्कार कर जम कर धरना प्रदर्शन किया।

आपको बता दे जिला पंचायत उत्तरकाशी में कोरोना काल के समय करोड़ो का भ्रष्टाचार हुआ जिसकी पुष्टि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की जांच रिपोर्ट कर चुकी है पूरे जनपद से लगातार बड़ी कार्यवाही की मांग उठ रही है। इसके वाबजूद जिला पंचायत पर अब तक कोई बड़ी कार्यवाही नही हुई है। वंही त्रिवेंद्र सरकार के मंत्री विधायक की भी इस मुद्दे पर बड़ी बदनाम जनपद में हुई है। यंहा तक जिन अधिकारियों पर आरोप है वही अधिकारी फिर जनपद में कमान संभाल ली है। जिला पंचायत की जांच इस समय गढ़वाल आयुक्त के पास है लेकिन गढ़वाल आयुक्त के पास जांच को बड़ा समय लगने से स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधियो में बड़ी नाराजगी देखने को मिल रही है।
एक दर्जन जिला पंचायत सदस्य चाहते है पहले पिछला करोड़ो के बजट को ठिकाने गबन करने वाले अधिकारियों जवाबदेय लोगो पर कार्यवाही हो तभी आगे का बजट पास किया। जिसके चलते सदस्यों ने हंगामा जिला पंचायत में काटा।
वंही जिला अध्यक्ष ने सदन में बजट पास होने की बात कही और सारा नोटंकी करार दिया है।

देवभूमि खबर

Related articles