शिवालिक भागीरथी पब्लिक सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल टिहरी विस्थापित काॅलोनी ऋषिकेश के दो छात्र एवं छात्रा इंस्पायर अवार्ड स्कॅालरशिप के लिए चयनित

शिवालिक भागीरथी पब्लिक सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल टिहरी विस्थापित काॅलोनी ऋषिकेश के दो छात्र एवं छात्रा  इंस्पायर अवार्ड स्कॅालरशिप के लिए चयनित
Spread the love

ऋषिकेश।शिवालिक भागीरथी पब्लिक सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल टिहरी विस्थापित काॅलोनी श्यामपुर ऋषिकेश के दो छात्र/छात्रा का चयन इंस्पायर (इनोवेशन इन साइंस एंड परस्यूट फाॅर इंस्पायर रिसर्च) अवाॅर्ड स्कॅालरशिप के लिए हुआ है।

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दीपक भारद्वाज एवं प्रबन्धक श्री लक्ष्मण सिंह चौहान ने बताया है कि इस वर्ष स्काॅलरशिप के लिए आलोक रतूडी एवं कु0 ज्योति रावत का चयन हुआ है। इन दो छात्र/छात्रा ने इस वर्ष (2020-21) में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। यह स्काॅलरशिप उत्तराखण्ड बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड आइसीएसई बोर्ड के उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं को उच्च अंक प्रतिशत के आधार पर दी जाती है। इन दो छात्र/छात्रा को केन्द्र सरकार की ओर से उच्च शिक्षा के लिए हर साल 80 हजार रूपये की स्काॅरशिप प्रदान की जाएगी, जो अगामी पांच वर्षों तक मिलेगी।

इस अवसर पर अक्षत चौहान, श्री संजय चंद रमोला, पूजा बिष्ट एवं श्रीमती प्रभा जोशी आदि मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles