संपत्ति के मामले में पीएम मोदी फकीर नही

वाराणसी।एजेंसी।।एजेंसी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वैसे तो प्रधानमंत्री अपने भाषणों में खुद को फकीर बताते हैं लेकिन संपत्ति के मामले में पीएम मोदी फकीर नहीं निकले। उन्होंने वाराणसी के नामांकन के दौरान जो पर्चा भरा, उसमें दी जानकारी के मुताबिक कम से कम संपत्ति के मामले में वो फकीर नहीं हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संपत्ति की बात करें तो वो करोड़पति हैं। शपथ पत्र में उनकी कुल संपत्ति दो करोड़ 51 लाख के करीब आई है। नामांकन पत्र की जानकारी के मुताबिक अगर उनकी चल संपत्ति की बात करें तो उनके पास 38750 रुपए हैं। इसके अलावा एसबीआई गुजरात में चार हजार रुपए हैं। हालांकि उनके पास एक करोड़ 27 लाख 81 हजार 574 रुपये की एफडीआर है।
मोदी की सालाना आय की बात करें तो इसका खुलासा भी नामांकन पत्र में हुआ है। पीएम साल 2017-2018 में 19 लाख रुपए कमा चुके हैं। सबसे खास बात है शपथ पत्र में उन्होंने अपनी पत्नी की संपत्ति और सालाना आय का जिक्र नहीं किया है। उनकी कुल संपत्ति में पिछले एक वर्ष में 22 लाख रुपए का इजाफा हुआ है। सबसे बड़ी बात है कि मोदी के पास अपना कोई वाहन नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक नामांकन पत्र में पता लगा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने दिल्ली विवि से 1978 में स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद 1983 में गुजरात से एमए किया। मोदी के ऊपर इस समय किसी भी तरह का कोई लोन नहीं है।

