संयुक्त व्यापार मंडल विकास नगर की स्टेयरिंग कमेटी की वर्चुअल बैठक

Spread the love

विकासनगर।संयुक्त व्यापार मंडल विकास नगर की स्टेयरिंग कमेटी की वर्चुअल बैठक आज संपन्न हुई जिसमें तमाम पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया एवं दीपावली भैया दूज त्यौहार को देखते हुए नए व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन की तिथि को 31 अक्टूबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

इस मौके पर यह निर्णय भी लिया गया कि संयुक्त व्यापार मंडल की सदस्यता लेने का अधिकार सभी ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापारियों को भी दिया जाएगा क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापारी भी व्यापारी ही हैं । आज तक के सभी व्यापार मंडलों ने ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापारियों को व्यापार मंडल की सदस्यता देने लायक नहीं समझा था जो कि एक अन्याय है ।यह निर्णय भी लिया गया कि पूरे प्रदेश में जहां तक संभव होगा, संयुक्त व्यापार मंडल का विस्तार किया जाएगा क्योंकि छोटे और मझोले व्यापारी की समस्याओं की तरफ और उन को प्रतिनिधित्व देने की ज़रूरत की तरफ बड़े-बड़े व्यापार मंडलों का कोई ध्यान नहीं है ।इस मौके पर देहरादून के युवा व्यापारी नेता दीपक राही ने भी संयुक्त व्यापार मंडल में शामिल होने की घोषणा की ।

संयुक्त व्यापार मंडल के संस्थापक भास्कर चुग एवं अरविंद शर्मा ने बताया कि विकास नगर व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह से स्पष्ट हो गया है कि नवनिर्वाचित व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा सभी वर्गों के व्यापारियों को साथ लेकर जो चलने की घोषणा की गई थी वह सिर्फ एक छलावा थी और दिखावा थी l यदि व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री छोटे और मझोले व्यापारियों को साथ लेकर चलने के प्रति वास्तव में गंभीर होते तो व्यापार मंडल की कार्यकारिणी में छोटे और मझोले व्यापारियों के प्रतिनिधियों को उचित प्रतिनिधित्व देते l परंतु व्यापार मंडल विकास नगर के शपथ ग्रहण समारोह में 28 सदस्य कार्यकारिणी में शपथ ली जिसमें एक भी छोटा एवं मझोला व्यापारी नहीं है। इससे स्पष्ट हो गया है कि वर्तमान व्यापार मंडल भी पूरी तरह से इलीट क्लास का व्यापार मंडल है जिसे ना छोटे और मझोले व्यापारी की समस्याओं से कोई मतलब है और ना ही उस को प्रतिनिधित्व देने की उनकी कोई इच्छा है।
l

सोशल मीडिया पर व्यापार मंडल की संचालन समिति के रजिस्टर का एक पन्ना भी वायरल हो रहा है, जिसमें स्पष्ट रूप से टेलर, बार्बर, ब्यूटी पार्लर, मोटर मैकेनिक आदि समस्त छोटे दुकानदारों को व्यापारिक तक मानने से इंकार कर दिया गया l
संयुक्त व्यापार मंडल के संस्थापक भास्कर चुग एवं अरविंद शर्मा ने कहा कि संयुक्त व्यापार मंडल में छोटे और मझोले व्यापारी का वास्तविक सम्मान है और इस व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी छोटे और मझोले व्यापारी ही बनेंगे जो व्यापारियों के प्रत्येक वर्ग की लड़ाई को लड़ेंगे l
उन्होंने स्थानीय प्रशासन से भी आग्रह किया कि क्योंकि संयुक्त व्यापार मंडल छोटे और मझोले व्यापारी का प्रतिनिधित्व करता है इसीलिए व्यापारियों से संबंधित कोई भी निर्णय लेने हेतु यदि कोई बैठक बुलाई जाती है तो उस पर संयुक्त व्यापार मंडल को निश्चित रूप से आमंत्रित किया जाए l
इस वर्चुअल बैठक में संयुक्त व्यापार मंडल की स्टेरिंग कमेटी के सभी सदस्य मनोज चौधरी मंगल साहू सन्नी कनौजिया विजेंद्र वालिया सरदार हरजीत सिंह अनीस उर रहमान अविनाश बर्मन एवं दीपक राही ने चर्चा में हिस्सा लिया

देवभूमि खबर

Related articles