हरिद्वार घटना से सम्बंधित दरिंदो को फाँसी की सजा के लिये पैरवी की जाएगी: कौशिक

हरिद्वार घटना से सम्बंधित दरिंदो को फाँसी की सजा के लिये पैरवी की जाएगी:  कौशिक
Spread the love

देहरादून।हरिद्वार घटना पर संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक ने विधानसभा सदन में बयान देते हुए कहा कि हरिद्वार घटना से सम्बंधित दरिंदो को फाँसी की सजा के लिये पैरवी की जाएगी।

डीआईजी गढ़वाल के नेतृत्व में टीम का गठन अतिरिक्त रूप से किया जाएगा और अभियुक्त को फाँसी की सजा तक पहुचाया जाएगा।फ़ास्ट ट्रेक में मामला चलेगा।

डीआईजी की टीम केवल जाँच नही करेगी बल्कि अभियोजन के दौरान उसकी मॉनिटरिंग भी करेगी।इस सम्बंध में इनाम की राशि 20 हजार से बढ़ा कर 1 लाख कर दिया गया है।

देवभूमि खबर

Related articles